सेहतनामा- क्या पानी पीने से किडनी स्टोन ठीक हो जाएगा:क्यों होता है किडनी स्टोन, डॉक्टर से जानिए हर जरूरी सवाल का जवाब

‘जुग-जुग जियो’ फेम एक्टर मनमीत सिंह ने हाल ही में अपनी किडनी स्टोन की समस्या के बारे में बात की। उन्होंने एक इंस्टाग्राम वीडियो में बताया कि कुछ साल पहले उन्हें हर 3 महीने में किडनी स्टोन हो जाते थे। स्टोन के कारण बहुत दर्द होता था। इससे निजात पाने के लिए उन्हें हर 3 महीने में लेजर ट्रीटमेंट भी लेना पड़ता था। किडनी स्टोन के कारण ज्यादातर लोगों को दर्द होता है और बहुत डिस्कंफर्ट महसूस होता है। मनमीत बार-बार एक ही समस्या से तंग आ गए थे। तब उनके डॉक्टर ने उन्हें एक सीक्रेट बताया और उनकी किडनी स्टोन की समस्या दूर हो गई। इसके बाद से वह डॉक्टर की सलाह के मुताबिक, हर दिन सुबह 1-2 लीटर पानी पीते हैं। वह 7 साल से लगातार इसे फॉलो कर रहे हैं। बीच में कुछ समय के लिए उन्होंने सुबह पानी पीना बंद किया था तो फिर से किडनी स्टोन हो गए थे। अब सवाल ये है कि क्या वाकई ढेर सारा पानी पीने से किडनी स्टोन की समस्या दूर हो जाती है। इसलिए आज ‘सेहतनामा’ में किडनी स्टोन्स के बारे में विस्तार से बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि- देश-दुनिया में बढ़ रहे किडनी स्टोन के मामले ‘नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन’ में पब्लिश एक रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2019 में पूरी दुनिया में 11.5 करोड़ लोगों को किडनी स्टोन की समस्या थी। सऊदी अरब में तो 20% लोगों को किडनी स्टोन्स हैं। ये मामले हर साल बढ़ रहे हैं। ‘नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इन्फॉर्मेशन’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में 12% से ज्यादा लोगों को किडनी स्टोन की समस्या है। इसमें यह भी बताया गया है कि बीते कुछ सालों में किडनी स्टोन के मामले तेजी से बढ़े हैं। पर्याप्त पानी पीने से कम होती किडनी स्टोन की आशंका हमारे ब्लड में कैल्शियम, सोडियम, ऑक्सलेट जैसे कई मिनरल्स होते हैं। इसमें यूरिक एसिड भी होता है। जब किडनी इन्हें छानकर यूरिन के रूप में बाहर निकालती है तो इसके लिए फ्लूइड या पानी की जरूरत होती है। पानी की कमी होने पर ये पदार्थ आपस में ही चिपकने लगते हैं। यही स्टोन बन जाते हैं। इसलिए पर्याप्त पानी पीना जरूरी है। किसे है किडनी स्टोन का ज्यादा रिस्क यूरोलॉजिस्ट डॉ. अतुल गोस्वामी कहते हैं कि जो लोग पर्याप्त पानी नहीं पीते हैं, उन्हें किडनी स्टोन होने की आशंका सबसे अधिक होती है। इसके अलावा किन लोगों को ज्यादा रिस्क होता है, ग्राफिक में देखिए: कुछ मेडिकल कंडीशंस भी किडनी स्टोन के लिए जिम्मेदार लाइफ स्टाइल और खानपान के अलावा कुछ मेडिकल कंडीशंस में भी किडनी स्टोन बनने की आशंका बढ़ जाती है। ग्राफिक में देखिए: क्या है किडनी स्टोन का इलाज? डॉ. अतुल गोस्वामी कहते हैं कि अगर किसी को छोटा स्टोन है तो इस बात की बहुत संभावना है कि यह अपने आप निकल जाएगा। डॉक्टर आपको ऐसी दवाएं दे सकते हैं, जिससे डिस्कंफर्ट नहीं होगा और यूरिन के जरिए स्टोन पास होने में मदद मिलेगी। अगर स्टोन बड़ा है तो डॉक्टर कुछ समय तक इंतजार कर सकते हैं कि यह यूरिन के साथ अपने आप निकल जाए। अगर स्टोन का आकार बढ़ रहा है या उसके चलते किडनी को कोई नुकसान हो रहा है तो ट्रीटमेंट दिया जा सकता है। इसमें सबसे पहले दर्द कम करने की दवा दी जाती है और यूरेथ्रा को कंफर्ट किया जाता है। किडनी से निकला यूरिन ब्लैडर में जमा होता रहता है, जब यूरिन 300-400 मिलीलीटर से ज्यादा हो जाता है तो एक ट्यूब या नली के जरिए शरीर से बाहर निकलता है। इस ट्यूब को यूरेथ्रा कहते हैं। किडनी स्टोन होने पर यूरेथ्रा पर भी दबाव पड़ता है और दर्द होता है। इसलिए डॉक्टर दवाओं के जरिए उस दर्द को कम करने की कोशिश करते हैं। स्टोन हटाने के लिए ये ट्रीटमेंट दिए जा सकते हैं: शॉकवेव लिथोट्रिप्सी: इसमें शॉकवेव्स की मदद से स्टोन्स को तोड़ दिया जाता है। इससे स्टोन्स टुकड़ों में बंटकर यूरिन के जरिए बाहर निकल जाते हैं। यूरेटेरोस्कोपी: आमतौर पर यह ट्रीटमेंट तब दिया जाता है, जब यूरिन के रास्ते में या मूत्राशय में स्टोन फंस जाता है। इस ट्रीटमेंट में यूरिनरी ट्रैक्ट में एक स्कोप डालकर स्टोन को हटाया जाता है। लेप्रोस्कोपिक सर्जरी: इस सर्जरी में डॉक्टर स्टोन हटाने के लिए एक छोटा कट लगाते हैं। फिर कुछ मशीनों की मदद से स्टोन बाहर निकाल लिया जाता है। ओपन सर्जरी: कुछ मामलों में बड़ा सा चीरा लगाकर ओपन सर्जरी करके स्टोन बाहर निकाला जाता है। किडनी स्टोन से जुड़े कुछ कॉमन सवाल और जवाब सवाल: किडनी स्टोन होने पर क्या कॉम्प्लिकेशन हो सकते हैं? जवाब: किडनी स्टोन होने पर निम्न खतरे हो सकते हैं: सवाल: अगर किसी को किडनी स्टोन हैं तो क्या-क्या हो सकता है? जवाब: सबसे पहले तो यह समझने की जरूरत है कि मौजूदा समय में मेडिकल साइंस इतनी तरक्की कर चुका है कि अब इस समस्या का इलाज बहुत आसान है। 6 मिलीमीटर से छोटे सभी किडनी स्टोन्स छोटे स्टोन्स माने जाते हैं। इनमें से 90% स्टोन्स अपने आप बाहर निकल जाते हैं। 6 मिलीमीटर से बड़े सभी स्टोन्स बड़े स्टोन्स की कैटेगरी में आते हैं। इनमें भी 60% स्टोन्स अपने आप निकल जाते हैं। अगर स्टोन बहुत बड़ा हो गया है या यूरिन ब्लॉक हो रहा है तो उसे तोड़ने या निकालने की जरूरत पड़ सकती है। इसके लिए लेजर ट्रीटमेंट या सर्जरी करवानी पड़ सकती है। कई बार जिन स्टोन्स के अपने आप निकल जाने की उम्मीद होती है, वे बढ़ सकते हैं या ब्लॉकेज पैदा कर सकते हैं। ऐसे में इमरजेंसी ट्रीटमेंट लेना पड़ता है। सवाल: क्या सिर्फ पानी पीने से किडनी स्टोन निकल सकता है? जवाब: अगर आपके डॉक्टर को लगता है कि आपका किडनी स्टोन इतना छोटा है कि यह अपने आप बाहर निकल सकता है तो वह खूब सारा पानी पीने की सलाह दे सकते हैं। इस दौरान डॉक्टर के निर्देश के मुताबिक दवाएं लेनी चाहिए और खानपान में बताए गए जरूरी परहेज बरतने चाहिए। सवाल: किडनी स्टोन होने पर खानपान में किन चीजों से परहेज बरतना चाहिए? जवाब: अगर किडनी स्टोन्स हैं या पहले स्टोन की शिकायत रही है तो खानपान में खासतौर पर परहेज बरतना चाहिए। जिन्हें स्टोन्स नहीं हैं, उन्हें भी खानपान का ख्याल रखना चाहिए। जैसेकि– सवाल: किडनी स्टोन्स हैं तो क्या करें? जवाब: स्टोन्स हैं तो निम्न बातों का ध्यान रखें: ………………….
सेहतनामा की ये खबर भी पढ़िए
सेहतनामा- आलिया भट्ट को 6 घंटे तक यूरिन रोकनी पड़ी: पेशाब रोकने से बढ़ता यूटीआई, किडनी स्टोन्स का रिस्क डॉक्टर एक स्वस्थ वयस्क व्यक्ति को लगभग हर 3 घंटे में एक बार यूरिन पास करने की सलाह देते हैं। यह फ्रीक्वेंसी उम्र के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है क्योंकि उम्र के हिसाब से यूरिनरी ब्लैडर का आकार भी बदलता है। पूरी खबर पढ़िए…
Source: Health

Please follow and like us:
Follow by Email
Pinterest
Instagram