दुनिया के सबसे बेहतरीन बर्गर की लिस्ट में वड़ा पाव शामिल, स्वाद दोगुना कर देती है मिर्च वाली चटनी
By : Devadmin -

लाइफस्टाइल डेस्क. दुनियाभर में सबसे ज्यादा खाए जाने वाले फास्ट फूड में मुंबई का वड़ापाव शामिल हो गया है। हाल ही में मिशेलिन शेफ स्टार्सकी लिस्ट में इसे शामिल किया गया है।मिशेलिन शेफ दुनिया का वो प्रतिष्ठितअवॉर्ड है, जोहर शेफ पाना चाहता है। इस अवॉर्ड को पा चुके दुनिया के नामचीन शेफ नेमिशेलिन शेफ स्टार्स लिस्ट को तैयार किया।लिस्ट में दुनियाभर के सबसे ज्यादा लजीज और खाए जाने वाले फूड कोशामिल किया गया है।
भारत : मुंबई के स्वाति स्नैक्स का वड़पाव चुना गया
दुनियाभर के नॉनवेज वर्गर के बीच मुंबई के वड़ा पाव का काफी पसंद किया जा रहा है। मुंबई में स्वाति स्नेक्स नाम की दुकान पर मिलने वाले वड़ापाव को इसका श्रेय दिया गया है। यहां बेसन में लिपटे हुए मसालेदार आलू के वड़े को बटर में सिके हुए पाव के साथ खाया जाता है। मिर्च वाली चटनी इसका स्वाद दोगुना कर देती है। मुंबई के वड़ा पाव को शेफ रविंद्र भोगल और प्रतीक संधू ने दुनिया के सबसे बेहतरीन बर्गर के लिए चुना है।

ये भी शामिल हुए लिस्ट में
- सिडनीका 'बर्गर प्रोजेक्ट' नाम के चेन मेंहाथों से पूरे बीफ, चीज़, आचार, प्याज, मस्टर्ड, रोज़ मायो और सीक्रेट सॉसकी पैटी तैयार की जाती है। इसे स्कॉट कोलिन्स द्वारा चुना गया है।
- मेलबॉर्न केबचर्स डाइनर में120 ग्राम बीफ पेटी को टमाटर के सॉस, आचार, मायो और मिल्की बन के साथ बनाया जाता है। लंदन के एश्ले पाल्मर वॉट्स ने इसे बेहतरीन बर्गर बताया है।
- सिडनी में बटर नाम की चेन में मौजूद फ्राइड चिकन और शेंपेन बार है। यहां मिलने वाले ओजी चिकन सैंडविच को जोश निलंद से सबसे बेहतरीन बताया है।
- मेलबर्न में मैरीसनाम रेस्टोरेंट है। ये तेज़ म्यूज़िक, नेचुरल वाइन और अमेरिकन तौर-तरीके के लिए मशहूर है। यहां मिलने वाला वेज चीज़ बर्गर हर शाकाहारी की पहली पसंद है। इस बर्गर को कटलर एंड को के एंड्रू मेककॉनल ने चुना है।
- चीन मेंहॉन्गकॉन्गके होन्बोमेंक्लासिकबर्गर मिलता है। इस बर्गर में पेटी डबल औरगोल्ड अमेरिकन बीफ, आलू मिल्क बन और चीज़ का प्रयोग किया जाता है।यहां के बर्गर को शेन ऑस्बॉर्न को इस लिस्ट में डाला है।
- डेनमार्क मेंकोपेनहेगन के गेसोलिन ग्रिलमेंछोटामेन्यू होने के बावजूद यहां का शाकाहारी ग्रीन बर्गर काफी लोकप्रिय है। इसे कोडबायन्स फिस्केबर द्वारा चुना गया है।
- लंदन मेंडाइनिंग एस डब्ल्यू3, एग्स्लट,होक्समूर,ओनेस्ट बर्गर,मीट लिकर,पेटी एंड बन,स्मिथ एंड वॉलेन्स्की,द वॉल्सेले का बर्गर काफी लोकप्रिय माना गया है।
- अमेरिका मेंओ शेवल (शिकागो),बर्गर जोइंट(न्यूयॉर्क),डीबी बिस्त्रो मॉडर्न (न्यूयॉर्क),जो जूनियर (न्यूयॉर्क),द लॉयलिस्ट (शिकागो),मिनेटा टावर्न (न्यूयॉर्क),रोइस्टर (शिकागो),सुपिरियॉरिटी बर्गर (न्यूयॉर्क) का बर्गर भी लिस्ट में शामिल किया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source: Health