प्यार और चॉकलेट के बीच है अनोखा रिश्ता, यह रिलेशनशिप को मजबूती देने के साथ कपल्स के बीच प्यार बढ़ाती है

प्यार और चॉकलेट के बीच है अनोखा रिश्ता, यह रिलेशनशिप को मजबूती देने के साथ कपल्स के बीच प्यार बढ़ाती है



लाइफस्टाइल डेस्क. आज चॉकलेट डे है। चॉकलेट और प्यार के बीच एक अनोखा रिश्ता है जिस पर विज्ञान की भी मुहर लग चुकी है। शोधकर्ताओं के मुताबिक, जब कोई सिंगल इंसान मीठी चीज खाता है तो वह रिलेशनशिप को लेकर पॉजिटिव हो जाता है। चॉकलेट दिमाग में हैप्पी फीलिंग को बढ़ाती है। चॉकलेट खाने पर ब्रेन से हैप्पी हार्मोन डोपामाइन रिलीज होता है। जो विपरीत जेंडर वाले लोगों के बीच आकर्षण को बढ़ाता है। 

भारतीय महिलाओं को चॉकलेट अधिक पसंद
एक शोध में यह पाया गया कि पुरुषों की तुलना में भारतीय महिलाएं 25 फीसदी ज्यादा चॉकलेट उत्पाद ऑनलाइन मंगाती हैं। अध्ययन के अनुसार ऑनलाइन सभी मिठाइयों में से आधे से ज्यादा चॉकलेट की बनी होती हैं। वास्तव में इस प्लेटफार्म पर प्रमुख मांग वाली 60 फीसदी मिठाइयां चॉकलेट पर आधारित हैं। एक अन्य तथ्य के अनुसार इसमें 18-24 आयु वर्ग वाले लोग ज्यादा चॉकलेट उत्पादों को ऑनलाइन मंगाते हैं।

बढ़ती उम्र का प्रभाव घटाती है चॉकलेट

  • एक अध्ययन के अनुसार दो सप्ताह तक रोजाना डार्क चॉकलेट खाने से तनाव कम होता है। चॉकलेट खाने से तनाव बढ़ाने वाले हार्मोन नियंत्रित होते हैं। इसे ऑक्सीडेटिव तनाव घटाने के लिए बहुत शक्तिशाली माना गया है। इसकी वजह से सूजन, चिंता और इंसुलिन प्रतिरोध जैसी समस्याएं उत्पन्न होती जाती हैं।
  • वर्ष 2010 में हुए एक शोध से पता चला है कि यह ब्लड-प्रेशर को कम करता है। यूरोपीय सोसायटी ऑफ कार्डियोलॉजी के शोध में पाया गया है कि ज्यादा मात्रा में चॉकलेट खाकर दिल से जुड़ी कई तरह की बीमारियों से सुरक्षित रहा जा सकता है।
  • ऑस्ट्रेलियाई शोधकर्ताओं द्वारा 2015 में किए गए अध्ययन के अनुसार यह मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद है। कैलिफोर्निया के सैन डिएगो विश्वविद्यालय के एक अध्ययन में पाया गया है कि जो वयस्क नियमित रूप से चॉकलेट खाते हैं, उनका बॉडी मास इंडेक्स चॉकलेट न खाने वालों की तुलना में कम रहता है।
  • वैज्ञानिकों के अनुसार चॉकलेट में मौजूद कोको फ्लैवनॉल बढ़ती उम्र के लक्षणों को जल्दी नहीं आने देता है। वहीं एक अमेरिकी अध्ययन के अनुसार रोजाना हॉट चॉकलेट के दो कप पीने से वृद्ध लोगों का मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहता है और उनकी सोचने की क्षमता भी तेज होती है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Valentine chocolate Day Special 2020 connection between love romance and chocolate

Source: Health

Please follow and like us:
Follow by Email
Pinterest
Instagram